गोलमुरी तिब्बत मार्केट के पास जुगसलाई के युवक पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

गोलमुरी तिब्बत मार्केट के पास जुगसलाई के युवक पर चापड़ से हमला ,गंभीर

पूर्व में हुये विवाद का बदला लेने के लिए रेकी कर किया हमला, केस दर्ज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी थाना क्षेत्र के तिब्बत मार्केट के पास जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. जाहिद हुसैन पर तीन-चार युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया. इस हमले में मो. जाहिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद उसे तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है. इस हमला में जाहिद के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है. इसके अलावे पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगी है.

घटना रविवार दोपहर की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जाहिद आने दोस्तों के साथ तिब्बत मार्केट में स्वेटर-जैकेट खरीदने के लिए गया था. तिब्बत मार्केट के पास पहुंचने के साथ ही अचानक से तीन-चार की संख्या में हमलावर आये और जाहिद पर चापड़ से हमला कर दिया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद दोस्तों ने घायल जाहिद को टीएमएच ले गये. उसके परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी गयी. इस मामले में घायल मो. जाहिद हुसैन के पिता मुजाहिद हुसैन उर्फ बबलू ने जुगसलाई के रहने वाले रेहान व उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला का केस दर्ज कराया है.

घायल जाहिद के दोस्तों ने बताया कि जुगसलाई बस्ती में कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर जाहिद का झगड़ा हो गया था. उस वक्त दूसरे पक्ष के लोगों ने जाहिद की हत्या करने की धमकी दी थी. इस दौरान एक दो बार जाहिद की रेकी करते हुये भी देखा गया. रविवार को मौका पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >