परिजनों ने रेल पुलिस की मदद से की तलाश
Jamshedpur News :
कदमा फार्म एरिया रोड नंबर-4 निवासी तुलसी कुमार सिंह का 13 वर्षीय बेटा आर्यन कुमार सिंह घर से निकलने के बाद टाटानगर स्टेशन पहुंचा. जहां वह एक ट्रेन की बोगी का गेट खुला देख उसमें बैठ गया. ट्रेन हावड़ा जाने वाली थी. आर्यन के माता-पिता और परिजन ने जब रेल पुलिस की मदद से टाटानगर स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो इसका खुलासा हुआ. जिसके बाद तुलसी कुमार सिंह अपनी पत्नी व परिजन से साथ बुधवार को संतरागाछी गये. वहां उन्होंने रेल पुलिस की मदद से आर्यन कुमार सिंह की तलाश की. लेकिन खबर लिखे जाने तक आर्यन का पता नहीं चल सका है. इधर, इकलौते बेटे के नहीं मिलने से तुलसी कुमार सिंह, उनकी पत्नी समेत परिजन परेशान हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
