यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर.

उलीडीह की युवती के साथ शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर यौन शोषण करने और युवती का अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपी शाहिद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया. घटना के संबंध में युवती ने उलीडीह थाना में केस दर्ज करायी थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को बहला फुसला कर उसके साथ करीब तीन वर्षों से यौन शोषण करता था. दो दिन पूर्व उसने युवती का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया. जब युवती को इसके बारे में जानकारी मिली तो उसने उलीडीह थाना में एक दिन पूर्व केस दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >