Anuj Kannaujiya Encounter

Anuj Kanojiya Encounter: पुलिस को देखते ही अनुज कनौजिया दोनों हाथों से करने लगा फायरिंग, एनकाउंटर में हुआ ढेर

Anuj Kanojiya Encounter : जमशेदपुर में मुठभेड़ में मुख्तार गैंग का शूटर अनुज कनौजिया ढेर हो गया. मुठभेड़ में डीएसपी घायल हो गए. यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम ने कार्रवाई की. घायल यूपी के डीएसपी को गोली लगी जिसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती किया गया.

Anuj Kanojiya Encounter : उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को शनिवार को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया. अनुज कनौजिया पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह लगातार फरार चल रहा था. यूपी डीजीपी के आदेश के बाद मऊ पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया था. यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में चले ऑपरेशन में यूपी एसटीएफ के डीएसपी को बांयें हाथ में कंधे से नीचे गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे एरिया को पुलिस ने सील कर दिया है. आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

जनता मार्केट के पास मिला था लोकेशन

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस को पिछले एक माह से यह जानकारी मिल रही थी कि अपराधी अनुज कनौजिया जमशेदपुर में है. पुलिस को उसका अंतिम लोकेशन गोविंदपुर के जनता मार्केट के पास अमलता सिटी के भूमिहार सदन में मिला था. पुलिस ने तीन दिनों तक वहां पूरी रेकी की. शनिवार की शाम को जब यूपी व झारखंड पुलिस ने घेराबंदी की, तो अनुज ने फायरिंग कर दी.

Watch Video : पैर हिल रहा है जिंदा है वह, म्यांमार भूकंप के बाद का वीडियो देख कांप जाएगी रुह

पुलिस ने उसे बाहर निकलने के लिए चेतावनी दी. यूपी पुलिस ने पहले एनाउंसमेंट कर सरेंडर करने के लिए कहा. इस पर उसने घर की खिड़की से नाइन एमएम की दो पिस्टल से दोनों हाथों से पुलिस पर एक के बाद एक 12-15 राउंड फायरिंग की. इस घटना में यूपी (गाजीपुर एसटीएफ) पुलिस के डीएसपी धर्मेश कुमार साही को हाथ में गोली लगी. इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनुज को मार गिराया गया. घटना के बाद एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे. घटनास्थल पर किसी को जाने दिया जा रहा है.

पुलिस-प्रशासन के लिए बना हुआ था चुनौती

अनुज कनौजिया, माफिया मुख्तार अंसारी का बेहद विश्वासपात्र रहा और उसके सहारे हत्या, लूट और अवैध वसूली जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दिया है. कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला चुका यह अपराधी पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. उस पर पुलिस ने 2.5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. उत्तर प्रदेश एसटीएफ (गोरखपुर यूनिट) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जमशेदपुर में घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई. मुठभेड़ में अनुज कनौजिया को पुलिस ने मार गिराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >