Jamshedpur News : दिल्ली के नये एलजी की स्वीकृति के बाद जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की वीसी देंगी योगदान

Jamshedpur News : झारखंड के एकमात्र महिला विश्वविद्यालय को लंबे समय बाद स्थायी कुलपति मिल गया है.

Jamshedpur News :

झारखंड के एकमात्र महिला विश्वविद्यालय को लंबे समय बाद स्थायी कुलपति मिल गया है. राज्यपाल के आदेश पर इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन की प्रोफेसर (डॉ) एला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है. हालांकि, वह जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कब योगदान देंगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. क्योंकि प्रोफेसर (डॉ) एला कुमार फिलहाल इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन में एकेडमिक डीन हैं. उन्हें जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में योगदान देने से पहले दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से स्वीकृति लेनी होगी.

इधर, पांच मार्च को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के तत्कालीन एलजी विनय कुमार सक्सेना का तबादला लद्दाख कर दिया था. उनके स्थान पर 1988 बैच के सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी सह 2020-2024 में अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया एलजी बनाया गया है. नये एलजी तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार यानी 11 मार्च को ही पदभार ग्रहण किया है. पदभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर (डॉ) एला कुमार की फाइल एलजी के पास जायेगी. वहां से रिलिविंग के बाद ही वह जमशेदपुर आ सकेंगी. इसमें करीब एक सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है. प्रभात खबर से बात करते हुए प्रो. डॉ एला कुमार ने कहा कि विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही वह मूव करेंगी. गौरतलब है कि लंबे अरसे से जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का संचालन बगैर कुलपति के चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >