वॉलीबॉल टीम के ट्रायल में पहुंचे 550 खिलाड़ी

जमशेदपुर. एडीएलएस सनसाइन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआइएससीइ जमशेदपुर जोनल वॉलीबॉल का सेलेक्शन ट्रायल शनिवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. एडीएलएस सनसाइन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआइएससीइ जमशेदपुर जोनल वॉलीबॉल का सेलेक्शन ट्रायल शनिवार को संपन्न हो गया. इसमें 27 स्कूलों के कुल 550 खिलाड़ियों ने शिरकत की. ट्रायल में अंडर-14, 17 व अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों (बालक व बालिकाओं) ने हिस्सा लिया. मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा (सचिव, पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसो), प्रचार्या मंजू सिंह, चीफ कुमार, खुशबू विश्वकर्मा और धनरंजन शर्मा सहित सभी स्कूलों के खेल शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >