Jamshedpur News :
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 2 जनवरी को 375 बाइ सिक्स कर्मचारी कंपनी के स्थायी पे रोल पर बहाल होंगे. 28 दिसंबर को ही स्थायी होने वाले कर्मचारियों को गेटपास मिल गया है. एक जनवरी को अवकाश होने की वजह से अब सभी कर्मचारी दो जनवरी 2026 से कंपनी के पे-रोल पर स्थायी कर्मचारी के रूप में अपना योगदान देंगे. स्थायी होने वाले कर्मचारी एक साल प्रोबेशन अवधि में रहेंगे. हालांकि स्थायी होने वाले सभी कर्मियों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी, जो एक स्थायी कर्मचारी को देय होती है. अब तक कुल 2710 में से 2060 कर्मियों को स्थायीकरण का गेटपास मिल गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
