1932 आधारित खतियान कोई भी सरकार नहीं लागू कर सकती, जानें सरयू राय ने क्यों कहा ऐसा

सरयू राय ने कहा कि जो लोग 50 से 70 वर्षों से यहां रह रहे हैं, विभिन्न राज्यों से आकर यहां बसें हैं, उनके हितों की रक्षा करेंगे. 2000 के बाद जो यहां रह गया, वह झारखंडी है. जैसे पहले बिहार में झारखंड था

डिमना रोड में भाजमो मानगो नगर निगम समिति की गुरुवार को संपन्न बैठक में मानगो नगर निगम के चुनाव पर भी चर्चा की गयी. बैठक में विधायक सरयू राय ने कहा कि 1932 आधारित स्थानीय नीति हवा में बनायी जा रही है. कहा जा रहा है कि जिसके पास 1932 का खतियान नहीं है, वह स्थानीय नहीं है. राज्य में बहुसंख्यक आबादी 80 प्रतिशत है, उनके हित की बात हो, लेकिन 20 प्रतिशत की हकमारी नहीं होनी चाहिए.

जो लोग 50 से 70 वर्षों से यहां रह रहे हैं, विभिन्न राज्यों से आकर यहां बसें हैं, उनके हितों की रक्षा करेंगे. 2000 के बाद जो यहां रह गया, वह झारखंडी है. जैसे पहले बिहार में झारखंड था, उसी प्रकार झारखंड में भी आज एक बिहार बसता है. 1932 खतियान कोई भी सरकार लागू नहीं कर सकती है. हाइकोर्ट के पांच जजों की बेंच ने विस्तार में इस बात को कहा है.

सीएम बतायें, क्या एक मंत्री की पत्नी और भाई को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं भेजा प्रस्ताव

विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकार के एक मंत्री अपने परिवार के लाभ के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव डालकर संविधान के प्रावधानों के खिलाफ नगर निकायों का चुनाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं. 48 नगर निकायों का चुनाव कराने का राज्यपाल से अनुमोदन मिलने के बावजूद साजिश के तहत सरकार ने 48 में से केवल 46 नगर निकायों में ही चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा. जिसे अनुमोदन भी मिल चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >