15 खिलाड़ी सीआइएससीइ क्षेत्रीय शतरंज टूर्नामेंट के लिए चयनित

जमशेदपुर. रामकृष्णा मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गुरुवार को 5वीं सीआइएससीइ जोनल शतरंज प्रतियोगिता सह सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. रामकृष्णा मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गुरुवार को 5वीं सीआइएससीइ जोनल शतरंज प्रतियोगिता सह सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग के 15 खिलाड़ियों का चयन सीआइएससीइ क्षेत्रीय टूर्नामेंट के लिए किया गया. आयु वर्ग से 5-5 खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की. अडर-14 बालक वर्ग से अधिराज मित्रा (लोयोला), वैभव साई (कारमेल), अद्वित यादव (डीबीएमएस), निश्चय सिंह राणा (लोयोला), एस संकल्प कुमार (एमएनपीएस), अंडर-17 बालक वर्ग से सौर्यादीप्ता सरकार (डीबीएमएस), देवांजन सिन्हा (कारमेल), राज श्रीवास्तव (केपीएस कदमा), यथार्थ देव (डीबीएमएस), आदित्य धनराज (राजेंद्र विद्यालय), अंडर-19 बालक वर्ग से कुमार संकल्प (टैगोर एकेडमी), नमन अग्रवाल (लोयोला), कुमार कौशिक (लोयोला), आदित्य मित्रा (केएसएमएस), आदित्य प्रताप सिंह (एमएनपीएस) ने क्षेत्रीय टूर्नामेंट के लिए पात्रता हासिल की. टूर्नामेंट में 108 बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. उक्त जानकारी स्कूल के प्राचार्या के रजनी ने दी. शुक्रवार को बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >