टाटा स्टील: 10 और कर्मियों पर गिर सकती है गाज

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के समक्ष ग्रेड रिवीजन में सुधार को लेकर सुरक्षा पदाधिकारी और यूनियन पदाधिकारियों के साथ हुए बवाल मामले में दस और एनएस ग्रेड कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है. इस मामले में प्रबंधन द्वारा साक्ष्य जुटाया जा रहा है. इस मामले में एनएस ग्रेड के 20 कर्मचारियों पर (सस्पेंड टिल इंक्वायरी) […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 18, 2014 6:11 AM

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के समक्ष ग्रेड रिवीजन में सुधार को लेकर सुरक्षा पदाधिकारी और यूनियन पदाधिकारियों के साथ हुए बवाल मामले में दस और एनएस ग्रेड कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है.

इस मामले में प्रबंधन द्वारा साक्ष्य जुटाया जा रहा है. इस मामले में एनएस ग्रेड के 20 कर्मचारियों पर (सस्पेंड टिल इंक्वायरी) कार्रवाई हो चुकी है. हालांकि यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह के समक्ष वार्ता में एनएस कर्मचारियों ने संयम बरतते हुए अपनी बातों को रखा.

इस बीच एनएस ग्रेड कर्मचारियों को बचाने के लिए भी यूनियन पर दबाव बनाया जा रहा है. कदमा में पीएन सिंह के अभिनंदन समारोह में भी एनएस ग्रेड के कर्मचारी व कमेटी मेंबरों ने कहा कि वे लोग राजनीति का शिकार हो गये. इस बीच यूनियन अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के इंटक अधिवेशन में चले जाने के कारण सोमवार से मामला लगभग शांत रहने की उम्मीद है.

कोर्ट नहीं यूनियन पर विश्वास : एनएस ग्रेड कर्मचारी. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का कहना है कि उनलोगों को यूनियन और अध्यक्ष पर भरोसा है. ग्रेड में सुधार के लिए या अन्यी मुद्दे पर कोर्ट का चक्कर लगाना नहीं चाहते हैं.

Next Article

Exit mobile version