एमजीएम अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में सदर अस्पताल से रेफर होकर आयी चांदनी परवीन (20) की इलाज के क्रम में सोमवार को मौत हो गयी. चांदनी का खासमहल स्थित सदर अस्पताल में 20 दिन से इलाज चल रहा था. उसे आज सुबह ही बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया था. हालांकि पांच घंटे […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में सदर अस्पताल से रेफर होकर आयी चांदनी परवीन (20) की इलाज के क्रम में सोमवार को मौत हो गयी. चांदनी का खासमहल स्थित सदर अस्पताल में 20 दिन से इलाज चल रहा था. उसे आज सुबह ही बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया था. हालांकि पांच घंटे तक चले इलाज के दौरान चांदनी की मौत हो गयी. चांदनी के मौत के बाद परिजनों ने एमजीएम अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित परिजन शव बेड पर ही छोड़कर चले गये.

चांदनी की छोटी बहन रुकसार परवीन ने बताया कि वे लोग गोलमुरी सर्कस मैदान के पास रहते हैं. 13 नवंबर को पेट में दर्द की शिकायत के बाद चांदनी को परसुडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां 20 दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार को स्थिति गंभीर होने की बात कहकर उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम में तीन बोतल पानी चढ़ा, जिसके बाद चांदनी की मौत हो गयी. रुकसार ने बताया कि अगर डॉक्टर ने सही से इलाज किया होता तो बहन को बचाया जा सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >