जमशेदपुर : अन्य बीमारियों की तरह मिर्गी भी एक बीमारी है. मिर्गी को लोग भूत प्रेत की छाया समझ लेते हैं. इसका सही समय पर इलाज नहीं करा कर लोग झाड़-फूक के चक्कर में पड़ जाते हैं. शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में मिर्गी बीमारी से लोग प्रभावित हो रहे हैं. एक ओर जहां शहरी क्षेत्र में करीब दो प्रतिशत आबादी मिर्गी से पीड़ित है, वहीं ग्रामीण इलाकों में इसकी संख्या बढ़कर 10 प्रतिशत पीड़ित है. इसे देखते हुए शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक करने की जरूरत है.
अन्य बीमारियों की तरह है मिर्गी : डॉ एमएन सिंह
जमशेदपुर : अन्य बीमारियों की तरह मिर्गी भी एक बीमारी है. मिर्गी को लोग भूत प्रेत की छाया समझ लेते हैं. इसका सही समय पर इलाज नहीं करा कर लोग झाड़-फूक के चक्कर में पड़ जाते हैं. शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में मिर्गी बीमारी से लोग प्रभावित हो रहे हैं. एक ओर जहां शहरी […]

अन्य बीमारियों की तरह है मिर्गी : डॉ एमएन सिंह
उक्त बातें रविवार को आमबगान स्थित न्यूरो सेंटर में विश्व मिर्गी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शहर के जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ एमएन सिंह ने कही. वे रविवार को सेंटर में उपस्थित मरीजों को मिर्गी बीमारी के बारे में जानकारी देने के साथ ही जागरूक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश भर में करीब दो करोड़ लोग मिर्गी बीमारी से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि समय पर इसका इलाज कराने से मरीज पूरी तरह से ठीक हो सकता है.