ईचागढ़ से अशरफ हुसैन हाेंगे इंडियन मुस्लिम लीग के प्रत्याशी5 ईचागढ़ अशरफ हुसैन जमशेदपुर. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने मंगलवार काे कपाली के मिलन सभागार में बैठक का आयाेजन कर ईचागढ़ से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी अशरफ हुसैन के नाम की घाेषणा कर दी. इंडियन मुस्लिम लीग के काेल्हान प्रभारी औरंगजेब अंसारी की अध्यक्षता में आयाेजित बैठक में लीग के प्रदेशाध्यक्ष सैयद अमजद अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इसके अलावा प्रवक्ता अब्दुल्लाह अजहर कासमी, प्रदेश महासचिव साजिद आलम, इम्तियाज, फिरोज खान, मो दानिश, साजिद इरफान, इम्तियाज हुसैन, मो इदरीस व आमिर अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे. लीग के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाजसेवी अशरफ हुसैन को प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमजद ने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र का पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा करते हुए लोगों से समर्थन की अपील की गयी. श्री अमजद ने शीघ्र ही कोल्हान की अन्य विधान सभा के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने की बात कही.
ईचागढ़ से अशरफ हुसैन होंगे इंडियन मुस्लिम लीग के प्रत्याशी
ईचागढ़ से अशरफ हुसैन हाेंगे इंडियन मुस्लिम लीग के प्रत्याशी5 ईचागढ़ अशरफ हुसैन जमशेदपुर. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने मंगलवार काे कपाली के मिलन सभागार में बैठक का आयाेजन कर ईचागढ़ से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी अशरफ हुसैन के नाम की घाेषणा कर दी. इंडियन मुस्लिम लीग के काेल्हान प्रभारी औरंगजेब अंसारी […]
