जमशेदपुर : सरयू के रसोइये ने साधुचरण पर लगाया मारपीट का आरोप

जमशेदपुर : ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महताे पर छातारडीह गांव निवासी अरुण चंद्र प्रमाणिक उर्फ भाेटा ने मारपीट का आराेप लगाया है. अरुण मंत्री सरयू राय का रसाेइया है. मामले की शिकायत नीमडीह थाना में की गयी है. अरुण का कहना है कि उसके घर से कुछ दूर पर सड़क बन रही है. बुधवार को […]

जमशेदपुर : ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महताे पर छातारडीह गांव निवासी अरुण चंद्र प्रमाणिक उर्फ भाेटा ने मारपीट का आराेप लगाया है. अरुण मंत्री सरयू राय का रसाेइया है. मामले की शिकायत नीमडीह थाना में की गयी है. अरुण का कहना है कि उसके घर से कुछ दूर पर सड़क बन रही है.

बुधवार को सांसद संजय सेठ व विधायक साधुचरण महतो उसके गांव में सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस दौरान उसने विधायक से शिलापट्ट पर नाम सही करने व सड़क आगे तक बनवाने की मांग की. इसपर विधायक ने उसके साथ मारपीट की. मामले में साधुचरण महतो का कहना है कि समाराेह में वह नशे में आया था और हंगामा कर रहा था. उसे बस भीड़ से बाहर किया गया था. मारपीट का आरोप बेबुनियाद है.

नीमडीह थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत करने अरुण प्रमाणिक जब थाने पहुंचा, उस वक्त भी वह नशे में था. उसके शरीर पर कहीं चाेट के निशान नहीं मिले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >