11312 कामगार निबंधित

आदित्यपुर : झारखंड सरकार द्वारा श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से असंगठित क्षेत्र व निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को लाभान्वित करने के लिए 25 सितंबर से श्रम शक्ति अभियान शुरू किया गया है. झारखंड असंगठित कर्मकार सनिर्माण कामगार सामाजिक सुरक्षा योजना को सफल बनाने के लिए यह अभियान दो अक्तूबर तक […]

आदित्यपुर : झारखंड सरकार द्वारा श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से असंगठित क्षेत्र व निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को लाभान्वित करने के लिए 25 सितंबर से श्रम शक्ति अभियान शुरू किया गया है. झारखंड असंगठित कर्मकार सनिर्माण कामगार सामाजिक सुरक्षा योजना को सफल बनाने के लिए यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा.

इस अभियान के पहले चार दिनों में सरायकेला-खरसावां जिले के नौ प्रखंडों में कुल 11312 कामगार निबंधित किये गये. इनमें असंगठित क्षेत्र के 4120 व निर्माण क्षेत्र के 3128 कामगार शामिल हैं. जिले के नौ प्रखंडों में गम्हरिया प्रखंड के सबसे अधिक 3301 कामगार योजना का लाभ लेने के लिए आगे आये हैं. वहीं दूसरी ओर इन चार दिनों में कुकडू ऐसा प्रखंड रहा, जहां सबसे कम 272 कामगारों का निबंधन हुआ है.
यह जानकारी देते हुए जिला श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त ए दोड्डे ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि उनके यहां ठेकेदार के अधीन काम कर रहे कामगारों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए निबंधित कराया जाये.
कक्षा एक से उच्च शिक्षा तक मिलेगी छात्रवृत्ति
उक्त योजना में निबंधित कामगार के मेधावी बच्चों व सामान्य बच्चों के लिए अलग-अलग राशि छात्रवृत्ति के रूप में सरकार की ओर से दिये जाने की व्यवस्था की गयी है.
यह छात्रवृत्ति कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे तथा इंजीनियरिंग या मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों को मिलेगी. यह राशि सामान्य छात्रों के लिए 250 रुपेय से आठ हजार रुपये वार्षिक तक है. वहीं मेधावी बच्चों के लिए यह राशि पांच हजार से 50 हजार रुपये तक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >