मरम्मत के दौरान कॉफी मशीन फटी, युवती जख्मी

जमशेदपुर : साकची के काशीडीह लाइन नंबर एक स्थित किचन इक्यूपमेंट अमित सर्विस सेंटर में कॉफी मशीन का सिलिंडर फटने से वहां मौजूद सुधा कुमारी जख्मी हो गयी. उसके सिर में चोट आयी है. ब्लास्ट से दुकान के सामने लगा सीसा सड़क पर बिखर गया. सुधा का प्राथमिक इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया. घटना […]

जमशेदपुर : साकची के काशीडीह लाइन नंबर एक स्थित किचन इक्यूपमेंट अमित सर्विस सेंटर में कॉफी मशीन का सिलिंडर फटने से वहां मौजूद सुधा कुमारी जख्मी हो गयी. उसके सिर में चोट आयी है. ब्लास्ट से दुकान के सामने लगा सीसा सड़क पर बिखर गया. सुधा का प्राथमिक इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया.

घटना शनिवार सुबह 10.30 बजे की है. सुधा अमित सर्विस सेंटर में काम करती है. शनिवार की सुबह दुकान खोलकर एक कॉफी मशीन को बनाने के लिए वह गर्म कर रही थी. तभी सिलिंडर अधिक प्रेसर के कारण ब्लास्ट कर गया. ब्लास्ट की आवाज से आसपास के दुकानदार सकते में आ गये. बाद में घायल युवती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना के कारण काशीडीह लाइन नंबर रोड देर तक जाम रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >