जमशेदपुर : गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर कीताडीह गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन

जमशेदपुर : सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर 13 जनवरी को कीताडीह गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा. इसका फैसला रविवार को सीजीपीसी की आमसभा में लिया गया. नगर कीर्तन का रूट तय करने और कंट्रोलिंग के लिए कार्यकारिणी समिति की बैठक कर अंतिम रूपरेखा तैयार की जायेगी. इस बार नगर कीर्तन में […]

जमशेदपुर : सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर 13 जनवरी को कीताडीह गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा. इसका फैसला रविवार को सीजीपीसी की आमसभा में लिया गया. नगर कीर्तन का रूट तय करने और कंट्रोलिंग के लिए कार्यकारिणी समिति की बैठक कर अंतिम रूपरेखा तैयार की जायेगी.
इस बार नगर कीर्तन में पालकी साहिब के आगे गतका टीम करतब दिखाते चलेगी. फिर अकाली दल के पंज प्यारों की अगुवाई में पालकी साहिब चलेगी. सिख रेजीमेंट के बैंड को आमंत्रित करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. बैठक के दौरान लॉटरी से नगर कीर्तन में शामिल होने वाली स्त्री सत्संग सभा और जत्थों के बीच नंबर आवंटित किये गये.
बैठक में सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, नरेंदरपाल सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह मंटू, जागीर सिंह, तरसेम सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, भगवान सिंह, जसबीर सिंह, अजीत सिंह गंभीर, सतनाम सिंह मारवाह, गुरविंदर सिंह, संधू, तरणप्रीत सिंह बन्नी, हरदयाल सिंह, बलवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, कश्मीर सिंह, त्रिलोचन सिंह लोची आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >