टाटा मोटर्स कर्मी हार्ट अटैक से हाॅस्पिटल में, घर में लाखों की चोरी

जमशेदपुर : कपाली थाना अंतर्गत अलबेला गार्डेन डांगोडीह में रहने वाला टाटा मोटर्स के कर्मचारी मो शमशेर के घर का ताला तोड़कर पांच हजार नकद समेत पांच लाख के आभूषण की चोरी हो गयी. घटना बीती रात दस बजे से गुरुवार शाम सात बजे के बीच की है. चोर मेन गेट में लगे ताला और […]

जमशेदपुर : कपाली थाना अंतर्गत अलबेला गार्डेन डांगोडीह में रहने वाला टाटा मोटर्स के कर्मचारी मो शमशेर के घर का ताला तोड़कर पांच हजार नकद समेत पांच लाख के आभूषण की चोरी हो गयी. घटना बीती रात दस बजे से गुरुवार शाम सात बजे के बीच की है. चोर मेन गेट में लगे ताला और कुंडी को काटकर घुसे और कमरे में अलमीरा का लॉकर तोड़कर सामान खंगाला.
चोर पांच हजार नकद समेत चार सोने का बाला, एक मांग टीका, दो अंगूठी, दो जेंट्स घड़ी, दो लेडीज घड़ी, एक एलइडी टीवी आदि ले गये. घर में चोरी को लेकर मो शमशेर की पत्नी अख्तरी बेगम, दोनों बेटी कौसर परवीन और निखत परवीन का रो-रोकर बुरा हाल था.
गुरुवार शाम को अस्पताल से घर पहुंचे, तो हुआ खुलासा. मो शमशेर को एक सप्ताह पूर्व अटैक आया था. उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आइसीयू में उनकी स्थिति गंभीर है. 11 जुलाई की रात दस बजे घर में ताला बंद कर सभी सदस्य अस्पताल चले गये. गुरुवार की शाम सास, साली तथा साला घर पहुंचे, तो घर का ताला टूटा देखा.
बहरीन से आज लौटा था बेटा
मो शमशेर का बेटा बहरीन में काम करता है. अटैक की खबर मिलने के बाद गुरुवार को शहर पहुंचा और सीधे टाटा मोटर्स अस्पताल चला गया था. शाम में वह परिवार वालों को लेकर घर आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >