एमजीएम में इलाज नहीं आसां, अस्पताल अधीक्षक ने कहा, जल्द ठीक हो जायेगी व्यवस्था

जमशेदपुर : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की लगातार आपत्तियों के बावजूद एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हालात नहीं बदल रहे. मूलभूत सुविधाओं की कमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. अस्पताल में अतिआवश्यक समझी जाने वाली लिफ्ट खराब है.मरीजों को ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिल पर सीढ़ियों के सहारे चार कंधों पर लाद कर […]

जमशेदपुर : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की लगातार आपत्तियों के बावजूद एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हालात नहीं बदल रहे. मूलभूत सुविधाओं की कमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. अस्पताल में अतिआवश्यक समझी जाने वाली लिफ्ट खराब है.मरीजों को ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिल पर सीढ़ियों के सहारे चार कंधों पर लाद कर पहुंचाया जा रहा है.
गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. मरीज को ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने में परिजनों के पसीने छूट गये. परिजनों ने परेशानी के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी. जवाब मिला कि फिलहाल विकल्प नहीं है. अस्पताल अधीक्षक डॉ एसएन झा ने कहा कि अस्पताल की लिफ्ट को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है, जल्द वह चालू हो जायेगी.
एमजीएम सुधार के रोड मैप की निगरानी कर रहीं स्वास्थ्य सचिव. सुप्रीम कोर्ट में दिये गये हलफनामे के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था सुधारने पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे विशेष ध्यान दे रही हैं. एमजीएम के विकास का जो रोड मैप बन रहा है, उसमें आई बैंक की सुविधा होगी.
विभाग का अपना आॅपरेशन थिएटर होगा. ओपीडी के लिए कमरों की संख्या बढ़ेगी. लाइट स्ट्रक्चर ओपीडी केबिन (पोटा केबिन) का निर्माण होगा. अस्पताल में जलापूर्ति पाइप ठीक करने के साथ ही डीप बोरिंग की भी जल्द व्यवस्था होगी. इसके अलावा फैकल्टी, मशीनों के रखरखाव, उपकरणों के स्ट्रेलाइजेशन और लॉड्री का विस्तार कर आधुनिक मशीन लगायी जायेगी. अस्पताल की कमियों की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया जा रहा है. एमजीएम ओपीडी में कियोस्क मशीन लगेगी. इससे मरीज खुद रजिस्ट्रेशन पर्ची निकाल सकेंगे. रजिस्ट्रेशन काउंटर पूरी तरह वातानुकूलित हाेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >