बिष्टुपुर में निकाला जुलूस कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी

जमशेदपुर. राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने जश्न मनाया. शाम को जिला अध्यक्ष विजय खां के नेतृत्व में बिष्टुपुर में जुलूस निकाला गया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गयी. तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर से मेन रोड होते हुए जुलूस बिष्टुपुर पोस्टल पार्क गोलचक्कर पहुंचा. […]

By Prabhat Khabar Print Desk | December 12, 2017 1:01 PM
जमशेदपुर. राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने जश्न मनाया. शाम को जिला अध्यक्ष विजय खां के नेतृत्व में बिष्टुपुर में जुलूस निकाला गया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गयी. तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर से मेन रोड होते हुए जुलूस बिष्टुपुर पोस्टल पार्क गोलचक्कर पहुंचा.

इस दौरान लड्डू भी बांटा गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत को राहुल गांधी के रूप में युवा नेता मिल गया है, जो सबको साथ लेकर चलते हुए देश को आगे ले जायेंगे. मौके पर रामाश्रय प्रसाद, संजय सिंह आजाद, पीएन झा, इंटक नेता संजय यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

युवा कांग्रेस ने साकची गोलचक्कर पर लड्डू बांटे : राहुल गांधी को राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेसियों ने साकची गोलचक्कर पर लड्डू बांटे तथा आतिशबाजी की. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विजय खां, युवा जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, सुरेंद्र शर्मा, आमिर सोहेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
डॉ अजय आज पोटका में
जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार मंगलवार को पोटका प्रखंड के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसमें पहला कार्यक्रम हाता में तो दूसरा हल्दीपोखर चौक (हनुमान मंदिर के समीप) पर है.

Next Article

Exit mobile version