टाटा स्टील में सोते पकड़े गए 10 कर्मचारी समेत दो खबरें

Jamshedpur News : टाटा स्टील के एलडी 2 में 10 कर्मचारी सोते पकड़े गये. बताया जाता है कि एलडी -2 के चीफ ने औचक निरीक्षण किया था जिसमें रात के वक्त कर्मचारी सोते हुए पकड़े गए हैं.

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के एलडी 2 में 10 कर्मचारी सोते पकड़े गये. बताया जाता है कि एलडी -2 के चीफ ने औचक निरीक्षण किया था जिसमें रात के वक्त कर्मचारी सोते हुए पकड़े गए हैं. हालांकि कंपनी की ओर से इससे संबंधित अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.

टाटा स्टील में वेलनेस पर फोकस, कर्मचारियों को एप से जुड़ने का निर्देश

जमशेदपुर.

टाटा स्टील में वेलनेस को लेकर एक सेशन का आयोजन किया गया. स्टीलेनियम हॉल में आयोजित इस वेलनेस कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील के वीपी प्रोबाल घोष मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस दौरान शेयर्ड सर्विसेज से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. सारे कर्मचारियों से अपील की गयी कि वे लोग सेफ्टी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें. सारे कर्मचारी वेलनेस एप से जुड़ें, ताकि उनके हेल्थ की भी मॉनिटरिंग हो सके. इसे लेकर सबको अपना रेगुलर चेक अप कराने, हेल्दी डाइट लेने और सही तरीके से एक्सरसाइज करने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >