योग हमें रखता है निरोग : कुलपति

हजारीबाग जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन

हजारीबाग. विभावि में द्वितीय हजारीबाग जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन विवेकानंद सभागार में हुआ. यह कार्यक्रम हजारीबाग जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क के बीच संतुलन स्थापित करता है. हमें निरोग रखता है. प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय (मेरू), आर्ष कन्या गुरुकुल, ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डीएवी, मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं योग केंद्र विभावि के विद्यार्थी शामिल हुए. मौके पर डॉ सुकल्याण मोइत्रा, डॉ अमित कुमार सिंह, विजय कुजूर, झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, सचिव चंदू कुमार, संरक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, सचिव विनीत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ नेहा कुमारी मेहता, सह सचिव वर्षा डे, सुरभि सिंह, सदस्य आरती कुमारी, प्रीतम सिंह, गौतम कुमार, शशि भूषण, अजय कुमार, सुष्मिता समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रतियोगिता का परिणाम :

आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर ब्वॉयज में प्रथम समीर कुमार सिंह केवी मेरू, आर्टिस्टिक सिंगल जूनियर गर्ल्स में प्रथम मुस्कान कुमारी केवी मेरू, ट्रेडिशनल सीनियर गर्ल्स में प्रथम हेमा कुमारी, द्वितीय धृति कुमारी, सब जूनियर गर्ल्स में प्रथम कृतिका आर्या गुरुकुल, द्वितीय आराध्या कुमारी, सब जूनियर ब्वॉयज में प्रथम समीर कुमार सिंह, द्वितीय रोशन कुमार, जूनियर गर्ल्स में प्रथम मुस्कान कुमारी, द्वितीय दीपिका कुमारी, तृतीय अर्चना कुमारी, जूनियर ब्वॉयज में प्रथम राजकुमार, द्वितीय शिवम कुमार मेहता रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >