एक माह आठ दिन बाद शुरू हुआ केरेडारी कोल परियोजना का कार्य

परियोजना शुरू होने से मजदूरों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल

केरेडारी. एनटीपीसी की अधीनस्थ केरेडारी कोल खनन परियोजना विगत एक माह आठ दिनों से बंद थी. जिसके कारण उत्पादन कार्य ठप था. रविवार से कार्य प्रारंभ हो गया. तकनीकी एवं आधिकारिक कारणों से रुका खनन कार्य अब दोबारा पटरी पर लौट आया है. जिससे क्षेत्र में एक बार फिर गतिविधियां तेज हो गयी हैं. जानकारी के अनुसार, परियोजना में कुछ आवश्यक तकनीकी सुधार और सुरक्षा संबंधी निरीक्षण के चलते खनन कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. इस दौरान सुरक्षा मानकों की समीक्षा तथा अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. खनन कार्य के बंद रहने से स्थानीय मजदूरों एवं कर्मचारियों के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. आसपास के छोटे व्यवसायियों पर इसका असर पड़ा था. कार्य शुरू होने से मजदूरों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. परियोजना क्षेत्र में खनन कार्य प्रारंभ हाेने से मशीनों का आना शुरू हो गया. परियोजना प्रबंधन ने बताया कि अब नियमित रूप से कोयला उत्पादन किया जायेगा. सभी कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >