बिजली पोल गिरने से महिला की मौत

बनासो हाट में हादसा, आंधी-बारिश के दौरान बिजली तार पर गिरा पेड़

विष्णुगढ़. बुधवार की दोपहर आयी आंधी-बारिश के दौरान बनासो के साप्ताहिक हाट में बिजली पोल गिरने से सब्जी बेच रही महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सोहगी देवी (50 वर्ष, पति गंदौरी महतो) के रूप में हुई. वह रिश्ते में बकसपुरा पंचायत के मुखिया ननकू महतो की चाची थी. मुखिया ननकू महतो ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को बनासो में साप्ताहिक बाजार लगता है. उनकी चाची साप्ताहिक बाजार में बिजली पोल के नीचे सब्जी के अलावा बैंगन, टमाटर और मिर्ची का पौधा बेच रही थीं. दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक मौसम खराब हो गया. तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. इसी दौरान बिजली तार के ऊपर आम का पेड़ गिर गया. जिससे पोल सहित तार चाची सोहगी देवी के ऊपर गिर पड़ा. वहां मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाया. उन्हें विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी थी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद बकसपुरा क्षेत्र में शोक है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. विद्युत कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी ने कहा कि बिजली के तार और पोल पर एक विशाल पेड़ गिर गया. जिससे पोल सहित तार बाजार में सब्जी बेच रही महिला के ऊपर गिरा. महिला के परिजन को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा.

पेड़ गिरने से वैन क्षतिग्रस्त :

वहीं आंधी-बारिश के दौरान हाट परिसर के पास खड़ी एक वैन पर विशाल आम का पेड़ गिर गया, जिससे वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >