कनेक्शन के बावजूद जलापूर्ति ठप

चलकुशा पानी टंकी से मनैया और सेवाटांड़ पंचायत में नहीं पहुंच रहा पानी

चलकुशा. चलकुशा में लगी पानी टंकी से मनैया पंचायत एवं सेवाटांड़ पंचायत में जलापूर्ति नहीं हो रही है. करीब 50 करोड़ की लागत से बनी चलकुशा पानी टंकी से प्रखंड के सात पंचायतों को साफ पानी पहुंचाया जाना था, लेकिन दो पंचायत के लोगों को केवल पानी का कनेक्शन मिला, पानी आज तक नहीं मिला. बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा कि चलकुशा पानी टंकी से सेवाटांड़ पंचायत और मनैया पंचायत में पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जिसकी शिकायत पानी टंकी मैनेजर से लेकर जल विभाग के एसडीओ व एक्जीक्यूटिव अभियंता तक की गयी, लेकिन इसका निवारण नहीं किया गया. उन्होंने समस्या का समाधान जल्द कराने की मांग की है, ताकि लोगों को गर्मी में पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़े. वहीं ग्रामीणों ने दोनों पंचायतों में टंकी लगाकर पानी की व्यवस्था करने की मांग विभाग से की है.

करंट से युवक झुलसा

बरकट्ठा. ग्राम केन्दुआ निवासी प्रभु सिंह (30 वर्ष, पिता बाबूलाल सिंह) की 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आने से स्थिति गंभीर हो गयी. घटना छह अप्रैल की शाम की है. प्रभु सिंह खराब पड़ी चापाकल की पाइप को बाहर निकालने के क्रम में 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >