बरही. ग्राम हरला में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया है. एक पक्ष के मनोज यादव ने आवेदन में महादेव यादव, नागेंद्र यादव, मुन्ना यादव, शकुंती देवी, लक्ष्मी देवी एवं सीमा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष की शकुंतला देवी (पति महादेव यादव) के आवेदन पर जितेंद्र यादव, मनोज यादव, राहुल यादव, रोशन यादव, विकास कुमार एवं उत्तीम यादव को नामजद किया गया है.
खलिहान में लगी आग, पुआल राख
इचाक. थाना क्षेत्र के चंपानगर नावाडीह गांव निवासी हारो गोप के खलिहान में आग लगने से पुआल जल गया. घटना शनिवार दोपहर की है. ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान में धान की मलाई हो चुकी थी. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. दोपहर में पुआल से आग धधकती देख एक ग्रामीण ने तो हल्ला किया तब ग्रामीण जुटे एवं बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में करीब 20 हजार रुपये के नुकसान की बात बतायी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
