बरकट्ठा में कोरोना पॉजिटिव समेत दो की मौत

बरकट्ठा में कोरोना पॉजिटिव समेत दो की मौत

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों के अंदर एक कोरोना पॉजिटिव समेत दो लोगों की मौत हो गयी. 26 जुलाई को प्रखंड में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जबकि 27 जुलाई को भी एक की मौत हो गयी थी. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा कि किस कारण उसकी मौत हुई है.

बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद उसे होम कोरेंटिन में रखा गया था. अचानक स्थिति बिगड़ने पर उसे हजारीबाग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इस मौत की घटना से लोगों में दहशत है. ज्ञात हो कि बरकट्ठा प्रखंड में अब तक कुल 55 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >