निर्माणाधीन मकान से लोहा चोरी मामले में दो गिरफ्तार

लोहे की प्लेट व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

हजारीबाग. सदर थाना क्षेत्र के ग्वालटोली चौक स्थित निर्माणाधीन मकान से लोहा के प्लेट चोरी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. इनमें चुरचू थाना क्षेत्र के बालीबोदरा गांव के सुरेंद्र भुइयां एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनबै गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का नाम शामिल है. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ने बताया कि एसपी अमन कुमार को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार राजेंद्र प्रसाद कोनिया गढ़ा में कबाड़ दुकान चलाता है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्वालटोली चौक स्थित निर्माणाधीन मकान में लगे लोहे का प्लेट चोरी करने के लिए आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल (बीआर14डी-5819) से पहुंचे हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए रंगेहाथ एक आरोपी को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के लोहे के अन्य प्लेट को उसने कोनिया गढ़ा स्थित राजेंद्र प्रसाद की कबाड़ दुकान में बेचा है. जिसके बाद पुलिस ने उक्त कबाड़ दुकान में छापामारी कर चोरी के लोहे का प्लेट जब्त कर दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी दल में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, एसआइ श्रवण कुमार, एसआइ अजीत कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे.

पुराने कांड का एक आरोपी गिरफ्तार :

इधर, लूट मामले के तीन वर्ष से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी कटकमदाग थाना क्षेत्र के कदमा गांव का श्रीकांत सिंह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >