चालक से लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

लूट का डेढ़ लाख जब्त

हजारीबाग. वाहन चालक से 3.69 लाख रुपये की लूट मामले के दो आरोपियों को मुफ्फसिल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र अंतर्गत खिरगांव हबीबीनगर मुहल्ला के मो अरबाज उर्फ बिक्कू और कोर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रीन सिटी के अभिनव सौरभ शामिल हैं. दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट का डेढ़ लाख रुपये जब्त किया है. इस मामले का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी रोशन कुमार बरनवाल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. मो अरबाज उर्फ बिक्कू पर सदर थाना में तीन मामले दर्ज हैं. जबकि अभिनव सौरभ पर कोर्रा थाना में दो मामले दर्ज हैं.

15 जनवरी को अमृतनगर के समीप लूटे थे 3.69 लाख

उक्त आरोपियों ने विगत 15 जनवरी को वाहन (जेएच10डीजी-1919) के चालक नरेश कुमार यादव से अमृतनगर के समीप तीन लाख 69 हजार रुपये डरा-धमकाकर लूट लिया था. इस संबंध में भुक्तभोगी नरेश कुमार यादव ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया था कि वह सामान बेचकर धनबाद जा रहा था. इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने वाहन को ओवरटेक कर रोका व जान से मारने की धमकी देकर तीन लाख 69 हजार रुपये लूट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >