बरही. बरही में यक्ष्मा उन्मूलन विशेष अभियान 15 अप्रैल से शुरू होगा व 28 अप्रैल तक चलेगा. इसे लेकर मंगलवार को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने शिविर में शामिल बरही व पदमा प्रखंड के सीएचओ, बीटीटी एवं सहिया साथियों को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बताया कि 45 हाइ रिस्क गांव चिह्नित किये गये हैं, जहां के 100 से 150 लोगों का निशुल्क एक्स-रे किया जायेगा. 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति का एक्स-रे होगा. पहले चरण में 14 गांवों में एक्स-रे वैन भेजा जायेगा. 15 अप्रैल को ग्राम करसो, 16 को केदारुत, 17 को रसोइया धमना, 18 को धनवार, 19 को बरही पूर्वी के बाराटांड़, 20 को दुलमाहा, 21 को पड़रिमा, 22 को बरसोत, 23 को केवाल, 24 को अड़ार, 25 को सरैया, 26 को सूजी, 27 को परतन एवं 28 अप्रैल को ग्राम रोमी में एक्स-रे जांच शिविर लगेगा. एक्स-रे में चिह्नित लोगों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया जाोगा. प्रशिक्षण शिविर में एमओआइसी डॉ धीरज कुमार, बिजेंद्र कुमार, प्रधान लिपिक पंकज कुमार आजाद, मुजाहिद, सुधांशु, गौतम कुमार मौजूद थे.
बरही में यक्ष्मा उन्मूलन विशेष अभियान 15 से
28 अप्रैल तक चलेगा
