मंडई कला में लैब संचालक के घर दिनदहाड़े चोरी

चोर अलमीरा तोड़ नकद और जेवरात ले उड़े

हजारीबाग. लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई कला के लैब संचालक सुभाष कुमार राणा के घर से नकद व जेवरात समेत साढ़े लाख रुपये की संपत्ति की चोरी की गयी. घटना गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे के बाद हुई है. इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के अनुसार सुभाष कुमार राणा की पत्नी रूपा राणा अपने बेटे को स्कूल से लाने के लिए घर से 1:30 बजे निकली थीं. वह बच्चों को स्कूल से लेकर स्कूटी से 3:00 बजे घर पहुंचीं. घर का मेन गेट का ताला खोलने के बाद कमरे के पास पहुंची तो देखा कि अलमीरा जमीन पर गिरा हुआ है. उसका लॉकर टूटा हुआ था. उसमें रखा एक लाख 25 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, झुमका, टॉप, बाली, लॉकेट, जितिया और चार चांदी का पायल गायब था. उन्होंने इसकी सूचना पति को दी. इसके बाद इसकी सूचना फोन से थाना प्रभारी को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >