बरकट्ठा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा सह रायशुमारी बैठक विधायक अमित यादव के आवासीय कार्यालय बरकट्ठा में हुई.

बरकट्ठा.

भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा सह रायशुमारी बैठक विधायक अमित यादव के आवासीय कार्यालय बरकट्ठा में हुई. अध्यक्षता बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक व संचालन बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ने किया. बैठक में पिछले पांच वर्षों के दौरान पार्टी के प्रति विधायक के योगदान की समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विधायक अमित यादव को भाजपा में शामिल होने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. आप कार्यकर्ता ही नेतृत्व को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने कहा कि वह जल्द भाजपा में शामिल होकर घर वापसी करेंगे. बैठक में सांसद प्रतिनिधि रघुवर प्रसाद, केदार साव, समन ठाकुर, देवेन्द्र पांडेय, अर्जुन नायक, रीतलाल प्रसाद, अनिल आजाद, रामचंद्र चंद्रवंशी, परमेश्वर साव, सुरेंद्र पासवान, छोटेलाल मेहता, पंसस प्रीति गुप्ता, बीरेंद्र शर्मा, बीरेंद्र मेहता, सुरेंद्र साव, बिंदु सोनी, रीतलाल प्रसाद, विजय यादव, जीवन यादव, शिवशंकर यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >