सांसद ने कटकमसांडी प्रखंड का दौरा कर समस्याएं सुनी

सात बेटियों के विवाह के लिए सांसद ने भेंट किये लहंगे

कटकमसांडी. सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड का दौरा किया. वे इस दौरान पांच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों में गये. विकास कार्यों का जायजा लिया. जनसमस्याएं जानीं. कई शोकाकुल परिवारों से मिले. सांसद डांड पंचायत में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले उमेश यादव के परिजनों से मिले. संवेदना व्यक्त की. परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से दो मासूम बच्चों की स्थिति देख सांसद भावुक हो गये. मौजूद सीओ अनिल कुमार गुप्ता से मृतक के परिवार को मिलने वाले सरकारी लाभों की जानकारी ली व त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. इसके बाद सांसद लुपुंग में भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री प्रदीप कुमार मेहता के पिता स्व बंशी महतो, जैलमा गांव के भाजपा नेता अंतु साव के सुपुत्र स्व अनिल कुमार साव और गदोखर के मुखिया नारायण साव के भाई स्व राम कुमार साव के परिजनों से मिले. दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने विवाह से पूर्व सात बेटियों को लहंगा भेंट किया. सांसद ने बरगड्डा पंचायत में नवनिर्मित शिव मंदिर का निरीक्षण किया. उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर गेट और ग्रिल लगाने का भरोसा दिया. लुपुंग पंचायत के कुम्हार टोला में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी व निराकरण का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >