महापौर ने आपात मद में दिया एक माह का मानदेय

बाबा साहेब की जयंती पर नगर निगम परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम परिसर में बाबा साहेब की जयंती पर स्वास्थ्य शिविर लगा. इसमें सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया. इस दौरान महापौर अरविंद कुमार राणा ने अपने एक माह का मानदेय आपात मद में दिया. उपमहापौर अविनाश यादव ने पूरे आयोजन का खर्च व जलपान की व्यवस्था की. सफाई कर्मी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है. मौके पर महापौर, उपमहापौर व नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने भी विचार रखे. शिविर में गौतम राम, नीरज पासवान, हेड जमादार दीपक गोस्वामी, चोमू राम, सुधीर राम, रविकांत कुमार सिंह, महेंद्र राणा, अहमद राजा सहित सफाई कर्मचारी एवं यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

चरही घाटी हनुमान मंदिर में महापौर ने की पूजा

चरही.

चरही घाटी हनुमान मंदिर में मंगलवार की सुबह हजारीबाग महापौर अरविंद कुमार राणा, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, द्वारिका सिंह, फुलेश्वर महतो, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल सहित कई लोगों ने पूजा-अर्चना की. सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. प्रसाद वितरण के बाद मंदिर प्रांगण में बैठक की गयी. अध्यक्षता वासुदेव करमाली ने की. संचालन महादेव विश्वकर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >