महापौर ने आयुक्त से मांगी ब्रांबे हाउस में निर्मित फ्लैट की जानकारी

महापौर ने आयुक्त से मांगी ब्रांबे हाउस में निर्मित फ्लैट की जानकारी

हजारीबाग : महापौर रौशनी तिर्की ने नगर आयुक्त से मंगलवार को ब्रांबे हाउस में बने फ्लैट की जानकारी मांगी. मेयर ने कहा है कि ब्रांबे हाउस में कितने फ्लैट निर्मित हैं व कितने आवास योग्य हैं.

फ्लैट को किस प्रक्रिया के तहत लोगों को आवंटित किया गया है, वर्तमान में कितने लोगों को फ्लैट आवंटित है.

विधिवत आवंटित फ्लैट में वर्तमान में कितने परिवार के लोग रह रहे हैं. इसकी सूची दी जाये. महापौर ने कहा है कि ब्रांबे हाउस में असंवैधानिक एवं अवैध तरीके से कार्य करने में संलिप्त असामाजिक लोगों को जांच कर वैसे लोगों पर कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >