सीसीटीवी की निगरानी में होगी जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

17,317 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक

हजारीबाग. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को जिले के 43 केंद्रों में आयोजित होगी. जिसमें 17,317 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. बैठक में अपर समाहर्ता संतोष सिंह ने परीक्षा की तैयारियों की जानकारी दी. उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी तथा वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा. परीक्षा केंद्रों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. बैठक में परीक्षा से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की गयी.

अनुशासन से ही मिलती है सफलता : राणा रणजीत

विष्णुगढ़. डीवीसी कोनार विद्यालय के सभा कक्ष में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने मोटिवेशनल क्लास ली. उन्होंने बच्चों को समझाया कि जीवन में प्रगति के लिए अनुशासन सबसे पहली शर्त है. उन्होंने बच्चों को रुचि के अनुसार पढ़ाई करने की सलाह दी. कहा कि मेहनत कर खेलकूद, डॉक्टर या इंजीनियर बना जा सकता है. उन्होंने बच्चों में आत्मविश्वास भरा. कहा कि अपने अंदर की शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >