किसान, मजदूर, बेरोजगारों के लिए विशेष योजना की जरूरत : डॉ मेहता

जिले में किसान, मजदूर, बेरोजगारो की स्थिति अच्छी नहीं है. आजादी के बाद इनकी स्थिति दयनीय है, जो चिंता का विषय है.

हजारीबाग.

जिले में किसान, मजदूर, बेरोजगारो की स्थिति अच्छी नहीं है. आजादी के बाद इनकी स्थिति दयनीय है, जो चिंता का विषय है. सरकार को किसान मजदूर पर विशेष योजना चलाकर सहयोग की जरूरत है. उक्त बातें कांग्रेस नेता डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने गुरुवार को सदर प्रखंड के हथामेढी गांव में नुक्कड़ सभा में कहीं. कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार बेरोजगार विद्यार्थियों को विशेष सुविधा मुहैया करायें. इस दौरान बांका, कुद, रेवाली, बानादाग, कटकमदाग, मसरातू गांव में नुक्कड़ सभा की गयी. कार्यक्रम में सिंघानी मुखिया नारायण कुशवाहा, प्रो राजेंद्र मेहता, लखन प्रजापति, जागेश्वर कुशवाहा, भीम कुशवाहा, तुलेश्वर महतो, सुकुल कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, उदी गोप, सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >