कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

जगदीशपुर में नौ दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुआ आगाज

चौपारण. जगदीशपुर में श्री श्री 1008 शिव कल्याणार्थ नौ दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. महिलाओं को माथे पर कलश देकर विधायक मनोज यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी ने जल भरनी के लिए विदा किया. श्री यादव ने कहा कि महायज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कलशयात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, रामाधीन तुरी, विजय यादव, अशोक प्रजापति, विजय रविदास, भीम तुरी सहित सदस्य बैजनाथ ठाकुर, सनोज यादव और विक्की प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया. कलशयात्रा में जिप उपाध्यक्ष किसुन यादव, राजदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, मुखिया सुनीता देवी, रेखा देवी, युगल ठाकुर, प्रीति गुप्ता, बीरबल साव, अनिल पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, भुनेश्वर यादव, अशोक सिंह, डॉ बीके यादव, जगदीश यादव सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >