हजारीबाग. झारखंड किसान सभा एवं झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में कम्युनिस्ट नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. श्री मेहता ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान निर्माण के लिए जो त्याग और समर्पण किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने व सामाजिक समरसता मजबूत करने का संकल्प लिया. माल्यार्पण करने वालों में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, निजाम अंसारी, अब्दुल मजीद अंसारी, महेंद्र राम, अब्दुल हकीम, शमीम एजाज, विजय मिश्रा, अनंत कुमार आर्या, विभावि शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस, प्रो भागवत बौद्ध, विनोद कुमार सहित अन्य शामिल थे.
अधिकार मोर्चा ने बाबा साहेब को याद किया
झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो माधो राम के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मनायी गयी. केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रो राजेश रंजन, संजय कुमार, बबलू कुमार पासवान, राजू रवि, जागेश्वर मुंडा, लालदेव चौधरी, पवन कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे. कांग्रेस ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलिकांग्रेस अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष मुकेश पासवान ने बाबा साहेब की तसवीर पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण करनेवालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भीम कुमार, शैलेंद्र यादव, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, रेणू देवी, दिलीप रवि, रघु जायसवाल, बाबर अंसारी, रिंकू कुमार, मकसूद आलम, डॉ असीम कुमार, विजय सिंह, सुंदर ठाकुर, रोहन ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. अन्नदा महाविद्यालय में क्विज व निबंध प्रतियोगिताअन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. विद्यार्थियों के बीच क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. छात्रों ने डॉ आंबेडकर के जीवन, विचारों एवं भारतीय संविधान में उनके योगदान पर विचार रखे. अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक डॉ छाया सिंह ने कहा कि डॉ आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल पक्षधर थे. मौके पर डॉ दीप्ति रश्मि, डॉ पूजा, अनिकेत, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्णा यादव उपस्थित थे. क्विज में प्रथम सत्यम सोनू, द्वितीय आशी भारद्वाज व तृतीय श्रुति कुमारी रही.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.