पिपचो की टीम बनी क्रिकेट मैच की चैंपियन

बरियौन में आयोजित क्रिकेट मैच पिपचो की टीम ने जीत ली़ फाइनल में उसने मसडीहा की टीम काे हराया़

चलकुशा.

बरियौन में आयोजित क्रिकेट मैच पिपचो की टीम ने जीत ली़ फाइनल में उसने मसडीहा की टीम काे हराया़ झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया़ उन्होंने कहा कि खेलकूद के साथ पढ़ाई भी जरूरी है़ खेल के क्षेत्र में भी करियर है. इसके लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं, तब से साजिश रची जा रही है. मौके पर पूर्व विधायक जानकी यादव, युवा नेता यासीन खान, जिप सदस्य सविता सिंह सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे़ मैच के बाद मंत्री मसकेडीह स्थित मदरसा दारूल उलूम गौस ए आजम मसकेडीह पहुंचे. इस दौरान सलीम अंसारी, आलोक सिंह, कुमार अंशु, सुखदेव यादव, शशि सिंह, अजमल हुसैन, मो नौशाद, अब्दुल कुद्दुश, नेजाम अंसारी मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फ���ड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >