पिकअप वाहन पलटा, एक की मौत, सात लोग घायल

इचाक-बरकट्ठा पथ पर फुरुका नदी के समीप हादसा

प्रतिनिधि, इचाक. इचाक-बरकट्ठा पथ पर फुरुका नदी के समीप देवकुली नरियाही मोड़ के पास एक पिकअप सवारी गाड़ी (जेएच02एएच-7451) अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान रति मांझी (पिता स्व मोहन मांझी), ग्राम ओरिया, थाना आंगो के रूप में हुई है. घटना मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे की बतायी जा रही है. इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि देर रात ही सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. वहीं रति मांझी के शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल भेजा गया है. घायलों के नाम का पता नहीं चल सका है.

बरकट्ठा में वैवाहिक कार्यक्रम के बाद गांव लौट रहे थे

थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप वाहन पर सवार लोग बरकट्ठा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात अपने गांव नान्हू ओरिया लौट रहे थे. इसी दौरान फुरुका नदी के समीप देवकुली के नरियाही तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जा गिरा. घटनास्थल पर ही रति मांझी की मौत हो गयी. घायल सात लोगों में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >