पटना संकुल ओवरऑल चैंपियन

पटना संभागीय नवोदय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

इचाक. नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गयी. इसमें पटना संकुल के विद्यार्थी ओवरऑल चैंपियन रहे. फाइनल मैच के अंडर-19 आयु वर्ग में कटिहार संकुल ने पटना संकुल को 37-29 के अंतर से पराजित किया. अंडर-17 वर्ग में पटना संकुल ने वर्धमान संकुल को 45-28 और अंडर-14 वर्ग में पटना ने कटिहार संकुल को 59-32 से हराया. विजेता खिलाड़ी बंगाल के अलीपुरद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल नवोदय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में पटना संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल और झारखंड के कुल 86 नवोदय विद्यालयों के 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि विजेंद्र कोला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में अनुशासन और मानसिक दृढ़ता पैदा करती हैं, जो सफलता का सोपान हैं. मौके पर विशिष्ट अतिथि हिमांशु भूषण, विजेंद्र कुमार, मोनिका और अपूर्व प्रतीक उपस्थित थे. इससे पूर्व प्राचार्य अजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन आर्या कुमारी व अनुष्का भारती ने किया. आयोजन उप प्राचार्य अजीत कुमार और वरीय शिक्षक अरुण कुमार अमिताभ के संरक्षण तथा मो तनवीर अकबर खान की देखरेख में संपन्न हुआ. मैच में निर्भय, रोहित, कृष्ण, राखी, जय शंकर, बलराम, महेंद्र, शमशेर, चंदन और योगेश ने रेफरी की भूमिका निभायी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में अवधेश यादव, श्याम किशोर, अनिल कुमार, डॉ विनय प्रताप, गणेश शंकर समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >