टाटीझरिया में फर्जी उपस्थिति पर उपायुक्त सख्त, जांच के आदेश

महिला पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा, बीडीओ को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश

हजारीबाग. टाटीझरिया प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की फर्जी उपस्थिति मिलने पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने संबंधित महिला पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा और बीडीओ को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. उपायुक्त बुधवार को टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जांच कर उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा. पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से उपस्थिति सत्यापन के दौरान कोड़ैया गांव में गड़बड़ी सामने आयी. पेयजल समस्या पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नीरवीर व्हाट्सएप चैटबॉट पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिये. उन्होंने खराब चापाकलों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा. स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा सामने आया. जिस पर उपायुक्त ने जल्द प्रतिनियुक्ति का आश्वासन दिया. इसके अलावा धान अधिप्राप्ति, फसल बीमा, राशन वितरण व म्यूटेशन मामलों की भी समीक्षा कर नियमित निगरानी के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता संतोष कुमार भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >