पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

डॉ एपीजे अबुल कलाम की पुण्यतिथि पर पेलावल उत्तरी पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया.

हजारीबाग.

पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ एपीजे अबुल कलाम की पुण्यतिथि पर पेलावल उत्तरी पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैय्यद तनवीर अहमद की देखरेख में हुआ. उदघाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य क्यूम अहमद ने राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. शिविर एस-फोर आई हॉस्पिटल, हजारीबाग के सहयोग से किया गया. शिविर में तीन डॉक्टर और पांच स्टाफ सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी. समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री विनीत जैन, जिला कोषाध्यक्ष अबू ताल्हा हाश्मी, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष जैनूल अंसारी, कटकमसांडी पूर्वी जिला परिषद सदस्य मंजू नंदिनी, मनीष ठाकुर, एकराम अंसारी, कुर्बान अंसारी, जैनुल अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >