नीर वीर चैटबॉट से होगा पेयजल संकट का समाधान

8757864361 नंबर पर मैसेज भेजकर दर्ज करा सकेंगे शिकायत, स्थिति भी देख पायेंगे लोग

हजारीबाग. गर्मी से पहले पेयजल संकट से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने नीर वीर वाट्सऐप चैटबॉट शुरू की है. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि इस नयी व्यवस्था से आम लोग घर बैठे ही अपनी पानी से जुड़ी समस्याएं आसानी से दर्ज करा सकेंगे. अब खराब या बंद पड़े चापानलों (हैंडपंप) की शिकायत के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. लोग सिर्फ 8757864361 नंबर पर वाट्सऐप पर मैसेज भेजकर दिये गये विकल्पों का चयन करेंगे और उनकी शिकायत तुरंत दर्ज हो जायेगी. खास बात यह है कि लोग अपनी शिकायत की स्थिति भी उसी चैटबॉट के माध्यम से देख सकेंगे. प्रशासन के अनुसार, यह सिस्टम पूरी तरह सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इसका लाभ उठा सकें. इसके अलावा 8076635024 नंबर पर कॉल कर भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गयी है. जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पेयजल समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी और गर्मी में पानी की किल्लत से लोगों को राहत मिलेगी. प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग कर अपने क्षेत्र में जल व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी चौपाल पर काम किया जा रहा है. इसकी अध्यक्षता डीसी करेंगे. इस चौपाल में सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. ग्रामीणों की शिकायतों को ऑन-द-स्पॉट रजिस्टर्ड कर 48 घंटे के अंदर उसका निराकरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >