कुरथिया में कलश यात्रा के साथ नवचंडी यज्ञ शुरू

कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

इचाक. पोखरिया के समीप बेचिरागी गांव कुरथिया में नवनिर्मित भगवती मंदिर के उदघाटन को लेकर पांच दिवसीय मां भगवती दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा नवचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालु जय घोष करते हुए शिव शक्ति गंगा धाम देवकुली डाढ़ा नदी पहुंचे. जहां आचार्य जन्मेजय पांडेय एवं उनके सहयोगियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया. श्रद्धालु कलश लेकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे. जहां कलश स्थापित कराया गया. कलश यात्रा में विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, बटेश्वर मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, डाढ़ा मुखिया सुनीता देवी, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष रामजय मेहता, सचिव बंगाली प्रसाद मेहता, सहसचिव देवनारायण प्रसाद मेहता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मेहता, समाजसेवी सच्चिदानंद अग्रवाल, ओमप्रकाश मेहता, दयानंद मेहता, गिरधारी कुशवाहा के अलावा पोखरिया, डाढ़ा एवं देवकुली गांव के लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >