संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जयंती मनायी गयी

स्वर्णकार धर्मशाला, बाड़म बाजार में आयोजन

हजारीबाग. हजारीबाग स्वर्णकार व्यवसायी संघ ने रविवार को संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना, आरती एवं पुष्पांजलि के साथ हुई. आयोजन स्वर्णकार धर्मशाला, बाड़म बाजार में किया गया. इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभायी. पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर राजेंद्र लाल, राज कुमार सोनी, सरयू प्रसाद सोनी, बिक्रम प्रसाद, बिमल सोनी, रिंकू वर्मा, विशाल वर्मा, पंचम सोनी, संजीव सोनी, मनोज गुप्ता, मनोज वर्मा, संजय सोनी, राजेश प्रसाद, सतीश खंडारे, निशांत सोनी, अमित आनंद (डॉन), उपेंद्र सोनी, पप्पू सोनी, प्रिंस सोनी, विकास सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.

शिव परिवार व मां गंगा की प्राण-प्रतिष्ठा आज से

हजारीबाग. हजारीबाग के ओकनी तालाब रोड दूसरी गली स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में दो फरवरी से शिव परिवार व मां गंगा की प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 पांच दिवसीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा. महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे. तीसरी गली में आकर्षक मंडप व यज्ञशाला का निर्माण किया गया है. क्षेत्र को झंडियों व विद्युत सजावट से शिवनगरी का रूप दिया गया है. प्रतिदिन संध्या संगीत-प्रवचन होगा. छह फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, भंडारा व भव्य गंगा आरती होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >