बड़कागांव नंदनी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, सात गिरफ्तार

देसी पिस्टल, 13 कारतूस, तीन मोबाइल व बाइक बरामद

हजारीबाग. बड़कागांव में नंदनी ज्वेलर्स के मालिक से जेवर से भरा थैला छीनकर फायरिंग कर भागनेवाले अपराधियों को पुलिस ने दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में चतरा सदर थाना क्षेत्र के दीभा मुहल्ला के विनोद कुमार भुईयां, पांचवां मुहल्ला के प्रिंस यादव, रजगुरुवा के तेज कुमार भोक्ता, लावालौंग सिकनी के सकिंद्र कुमार गंझू, जोरी के रामधनी ठठेरा, बड़कागांव के संदीप कुमार सोनी और बिहार के गया के विशाल शांता राम का नाम शामिल है. इनके पास से एक देसी पिस्टल, 13 कारतूस, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद की गयी है.

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि हजारीबाग-बड़कागांव रोड टीपी पांच के समीप हथियार के साथ कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया. बड़कागांव एसडीपीओ पवन के नेतृत्व में छापामारी की गयी. इस क्रम में टीपी पांच के पास कुछ संदिग्ध लोग झाड़ी में छुपकर बैठे देखे गये. छापामारी दल ने घेराबंदी कर तीन को धर दबोचा. इनकी निशानदेही पर अन्य चार आरोपियोें को पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >