2हैज27में- बैठक में उपस्थित कुशवाहा महासभा के लोग हजारीबाग. माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाने को लेकर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक हजारीबाग परिसदन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो ने की. मंच संचालन प्रदेश सचिव इंद्र नारायण कुशवाहा ने किया. बैठक राष्ट्रीय सचिव सह हजारीबाग प्रमंडलीय प्रभारी सुनील मेहता एवं अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार बब्लू की अगुवाई में हुई. निर्णय लिया गया कि माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि रांची में मार्च माह में मनाना है. कार्यक्रम में हजारीबाग से काफी संख्या में समाज के लोगों को उपस्थित होना है. अंत में यूजीसी नेट क्वालीफाई आभा चंद्र की माता को सावित्रीबाई फुले का चित्र भेंट किया गया. इसके बाद होली मिलन समारोह हुआ. एक दूसरे को अबीर से तिलक लगाये गये. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुखलाल मेहता, अर्जुन मेहता, प्रदेश सचिव जय नारायण कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, प्रदेश महासचिव सुनील कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, शिबू मेहता, विपिन कुशवाहा, मिथुन कुशवाहा, प्रकाश महतो, सूरज कुशवाहा, सोनू वर्मा, विकास महतो, अवध किशोर सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
