बसरिया जागोडीह तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

बसरिया जागोडीह तालाब में नहाने गया 50 वर्षीय घमन भुइयां की मौत सोमवार को तालाब में डूबने से हो गयी.

चौपारण.

बसरिया जागोडीह तालाब में नहाने गया 50 वर्षीय घमन भुइयां की मौत सोमवार को तालाब में डूबने से हो गयी. गर्मी से निजात पाने के लिए घमन दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था. तीनों काफी देर तक तालाब में नहाते रहे. इसी बीच घमन फिसल कर गहरे पानी में चला गया. जब वह देर तक बाहर नहीं आया तो उसके साथ नहाने गये बच्चों ने गांववालों को इसकी जानकारी दी. जब तक गांव के लोग तालाब पर पहुंचे उससे पहले घमन की मौत हो चुकी थी. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय तैराकों ने शव को बाहर निकाला. गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >